मथूरा

अपमिश्रित पनीर निर्माण की शिकायत पर डेयरी संचालक को बरसाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 मथुरा।  खाने पीने की चीजों में मिलावट को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रहे अभियान के तहत थाना बरसाना पुलिस टीम ने अभियुक्त चरन सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी यादव मौहल्ला कस्वा व थाना बरसाना मथुरा को पुलिस टीम द्वारा शनिदेव मंदिर के पास चिकसौली तिराहा बरसाना मथुरा से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह (FSO) मय खाद्य सुरक्षा टीम धीरेन्द्र प्रताप सिंह ( सहायक आय़ुक्त खाद्य ) , ज्ञानपाल सिंह (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी)- ,  दलबीर सिंह (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) , अरुण कुमार (खाद्य सुरक्षा अधिकारी) ने स्वयं थाना में उपस्थित आकर एक प्रार्थना पत्र अभियुक्त खाद्य प्रतिष्ठान भोला डेरी संचालक चरन सिंह पुत्र  कमल सिंह निवासी यादव मोहल्ला बरसाना रुरल थाना बरसाना जनपद मथुरा के खिलाफ दिया था। जिसमें इन्होंने आरोप लगाया कि अभियुक्त द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर खाद्य एवं अखाद्य सामिग्री का प्रयोग कर अपमिश्रित पनीर का निर्माण करता है।

जिस कारण आम जनमानस के स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है और इस मिलावटी पनीर को उपयोग करने के बाद बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इसकी बार-बार विभाग को शिकायत आ रही है और यह लगातार मिलावटी पनीर का उत्पादन कर रहा है। यह दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और खाद्य सुरक्षा विभाग की सुनने को तैयार नहीं है। इसको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा,महिला उ0नि0 कुन्जन चौधरी थाना बरसाना मथुरा आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *