गाजियाबाद

गाजियाबाद- पति पर खौलती चाय फेंकने का आरोप, पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र की एक हाईराइज सोसाइटी में पारिवारिक विवाद एक गंभीर घटना में तब्दील हो गया जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर जानबूझकर खौलती चाय फेंकने का आरोप लगाया। पीड़ित पति सौरभ सिंह ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत देकर अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वेव सिटी की ओकवुड एनक्लेव सोसायटी में रहने वाले सौरभ सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह घरेलू बात को लेकर पत्नी अंकिता सिंह से बहस हो गई थी। उनका आरोप है कि गुस्से में आकर अंकिता ने गैस पर उबल रही चाय सीधे उनके सिर और चेहरे पर डाल दी, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। चाय गिरने के बाद उनके सिर में सूजन आ गई और कुछ देर बाद नाक से खून बहने लगा।

पीड़ित के अनुसार, इस हमले के बाद अंकिता घर से अपने सामान और अलमारी में रखे करीब 1.44 लाख रुपये नकद लेकर चली गई। सौरभ सिंह ने 26 अगस्त को वेव सिटी थाने में लिखित शिकायत देकर पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एसीपी वेव सिटी, प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *