सट्टे की खाईबाडी करते हुए 07 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मथुरा: अपराधो पर लगाम लगाने हेतु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना: कोसीकलां पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अनाज मण्डी कोसीकलां के अन्दर ,प्याऊ के पास टीन शैड के नीचे चौकी क्षेत्र कस्बा थाना :कोसीकला मथुरा से 07 अभियुक्तगण को सट्टे की खाई बाडी करते हुए 16,160/- रूपये नगद व 104 ताश पत्तों के साथ गिरफ्तार किया गया।
इन अभियुक्तों में सचिन पुत्र महावीर निवासी आफिसर कालौनी कोसीकला थाना कोसीकला मथुरा उम्र 24 वर्ष,सचिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी तालाबशाही कस्बा व थाना कोसीकला मथुरा उम्र 31 वर्ष ,दीपक पुत्र रतीराम निवासी कृष्णा बिहार कालौनी कस्बा व थाना कोसीकला मथुरा उम्र 24 वर्ष ,विक्रम पुत्र राजेन्द्र निवासी आफिसर कालौनी कोसीकला थाना कोसीकला मथुरा उम्र 26 वर्ष,आमीन पुत्र अनवर निवासी मनीरामवास बाईपास कस्बा व थाना कोसीकला मथुरा उम्र 25 वर्ष ,मेघश्याम पुत्र परशूराम निवासी तालाबशाही सैनी मोहल्ला कस्बा व थाना कोसीकला मथुरा उम्र 36 वर्ष ,किशन पुत्र परभाती निवासी आफिसर कालौनी कोसीकला थाना कोसीकला मथुरा उम्र 36 वर्ष को किया गया।
इन अभियुक्तों के खिलाफ धारा 13 जी एक्ट (सट्टा) थाना कोसीकलां मथुरा पंजीकृत करआगे की विधिक कार्यवाई की जा रही है।
इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक , अरविन्द कुमार निर्वाल थाना कोसीकलां मथुरा द्वारा किया गया और इनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।