देहरादून

कांग्रेस का सीएम आवास घेराव, हरीश रावत बोले- ‘छात्रों के साथ हुआ धोखा’

देहरादून: राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

जनता आक्रोशित, कांग्रेस उठा रही आवाज

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता आक्रोशित है और कांग्रेस उसकी आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि “यूकेएसएसएससी आयोग कह रहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ है, जबकि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और सीबीआई जांच कराई जाएगी। पहले यह तय करें कि पेपर लीक हुआ या नहीं।”

अभी तो सिर्फ ट्रेलर फिल्म बाकी, “रावत”

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों के साथ धोखा किया है और कांग्रेस उस धोखे के खिलाफ आवाज उठा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज तो यह सिर्फ ट्रेलर है, आगे पूरी फिल्म दिखाएंगे। कांग्रेस की मांग है कि पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने और भर्ती परीक्षा को रद्द कर नई तिथि घोषित करने की भी मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *