हल्द्वानी

हल्द्वानी में सीवरेज कार्य तेज करने और सड़क सुधार की मांग

हल्द्वानी : हल्द्वानी के गौजाजाली वार्ड 60 के निवासी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।मुलाकात के दौरान अभिषेक शर्मा ने वार्ड 60 में चल रहे सीवरेज कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। साथ ही उन्होंने सीवर लाइन बिछाने के बाद खराब हुई सड़कों की जल्द मरम्मत कराने तथा जिन आंतरिक मार्गों में अभी तक सीवर लाइन नहीं डाली गई है, वहां भी कार्य शुरू कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अधूरे सीवरेज कार्य और टूटी सड़कों के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से उम्मीद जताई गई कि जनहित को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी। जिलाधिकारी ने मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *