उत्तराखंड

कमिश्नर दीपक रावत ने मण्डलवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने समस्त मण्डलवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षाेल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होने समस्त मण्डल के नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा सामाजिक मर्यादाओं का पालन करें।
आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल ने इस संबंध में मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि जनपद स्तर पर लगातार संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाया जाए ।
आयुक्त ने कहा कि होली का यह पर्व मण्डल में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति के साथ सभी का जीवन सफलता के नये रंगों से रंगायमान हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *