उत्तराखंड

नगर के सौंदर्यकरण पर विशेष फोकस रखा गया, चार करोड़ की लागत से होगा नगर का सौंदर्यकरण

Rishikesh:नगर पालिका की बोर्ड बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा रखने के साथ इस बार नगर के सौंदर्यकरण पर विशेष फोकस रखा गया है। बोर्ड बैठक में तय किया गया कि चार करोड की व्यय कर नगर का सौंदर्यकरण किया जाएगा।डोईवाला नगर पालिका की पिछली बैठक कोरम के अभाव में स्थगित हो गई थी। शुक्रवार को हुई बैठक में पालिका प्रशासन काफी पहले से ही काफी चौकस रहा। बैठक में विकास कार्यो पर अधिक चर्चा की गई। बोर्ड में बैठक के माध्यम से नगर पालिका का 2026-27 के लिए बजट पारित करते हुए विभिन्न मदों से आय 72 करोड और व्यय 71.55 करोड रखा गया है। नगर का सौंदर्यकरण चार करोड से तो नई सड़कों और नालियों के लिए एक करोड का प्रावधान रखा गया। पालिका सभासदों ने जहां पुराने प्रस्तावों को अमल में लाने पर जोर रखा तो वहीं, कई तमाम नए प्रस्तावों को बैठक के माध्यम से रखा। स्वच्छता को लेकर भी पालिका ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिसके तहत प्रत्येक परिवार को चार अलग तरह के डस्टबीन उपलब्ध कराए जाऐंगे। जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में पालिका स्थान बना सके। नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि सामूहिक सहयोग से नगर का विकास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *