उत्तराखंड

हल्द्वानी: नैनीताल मार्ग पर आया भारी मलबा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से यातायात हुआ बहाल

नैनीताल: लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नैनीताल-ज्योलीकोट मार्ग पर दो गांव के पास अचानक भारी मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। सड़क पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई और यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस की हाईवे पेट्रोल टीम मौके पर पहुंची। हाईवे पेट्रोल-3 ज्योलीकोट में तैनात कांस्टेबल अनूप सिंह और कांस्टेबल प्रदीप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन द्वारा लगाई गई जेसीबी की मदद से सड़क पर जमा मलबे को हटवाया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते मार्ग को जल्द ही यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया। समय रहते मलबा हटाए जाने से मौके पर लंबा जाम लगने से भी बच गया। मार्ग खुलने के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *