उत्तराखंड

हल्द्वानी: 4 और 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में होगा नेशनल रॉकेट कॉम्पटीशन, 15 राज्यों की 31 टीमें लेंगी हिस्सा

हल्द्वानी: हल्द्वानी में पहली बार अंतरिक्ष विज्ञान और रॉकेट तकनीक से जुड़ा राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होने जा रहा है। Astroverse की ओर से ‘आकाशयान स्पर्धा’ के तहत 4 और 5 अक्टूबर को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नेशनल रॉकेट कॉम्पटीशन आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों की 31 टीमें प्रतिभाग करेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में करीब 150 स्कूल-कॉलेजों के 1500 से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के दौरान छात्र विभिन्न प्रकार के रॉकेट तैयार कर उनका प्रदर्शन करेंगे और उनके बीच मुकाबला कराया जाएगा। आयोजन के तहत एक सैटेलाइट को पृथ्वी से करीब 40 किलोमीटर की ऊंचाई तक भेजने की योजना भी है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए DGCA से एयर स्पेस संबंधी NOC भी प्राप्त कर ली गई है। Astroverse का उद्देश्य हल्द्वानी और उत्तराखंड में स्पेस एवं एयरोस्पेस गतिविधियों के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम विकसित करना है। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी शामिल होने की संभावना है। Astroverse के CEO अजय रावत और Co-Founder शुभम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और रॉकेट तकनीक के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *