हल्द्वानी : धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 3.81 करोड़ की दुग्ध खरीद पर 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
आगामी धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 3.81 करोड़ की दुग्ध खरीद पर 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित
लालकुआं/हल्द्वानी नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित बेड़ा पोखरा, कालाढूंगी की कमोला और दोहनिया दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीनों समितियों में कुल 3 करोड़ 81 लाख 41 हजार 440 रुपये की दुग्ध खरीद पर 29 लाख 39 हजार 104 रुपये का बोनस वितरित किया गया। धनतेरस और दीपावली से पहले बोनस मिलने पर दुग्ध उत्पादकों ने मुकेश बोरा का आभार व्यक्त किया।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति सजग, संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। पशुपालकों की मेहनत का सम्मान करने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों का विश्वास और सहयोग ही संघ की असली ताकत है। उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके हितों को प्राथमिकता देने के लिए संघ सदैव तत्पर रहेगा।
