इंटर कॉलेज में किया कानूनी शिविर का अयोजन
जसपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के आदेश के अनुपालन में आदर्श किसान इंटर कॉलेज, विद्यानगर, बहेड़ी, निकट धरमपुर चौराहा, जसपुर में प्रधानाचार्य नरेश सिंह की अध्यक्षता में कानूनी शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का विषय/ कानूनी सहायता क्लिनिकों को मजबूत बनाना तथा नालसा (डॉन ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेवीगेशन फॉर ए ड्रम की फ्री इंडिया) स्कीम 2025 अभियान के तहत जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को एंटी ड्रग नशे से संबंधित तथा नशे के होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी तथा गुड टच के बारे में बताया। इसी क्रम में इंटरनेट सोशल मीडिया टोल फ्री नंबर 15100, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, किसान पेंशन, विकलांग पेंशन, स्थाई लोक अदालत, श्रम विभाग, बाल श्रम, बाल विवाह आदि की जानकारी दी तथा 12 दिसंबर को जसपुर सिविल कोर्ट में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में 220 छात्र -छात्र मौजूद रहे।इस मौके पर टीम नंबर 25 एवं 26 से पीएलबी वीर सिंह गौतम, आकाश कुमार, लता, विकास कुमार, मुनेश, दीपक कुमार, सोनू कुमार तथा कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
