उत्तराखंड

डीएम रयाल के निर्देश पर एसडीएम गोपाल चौहान ने बुक सेलरों के यहां की छापेमारी

नैनीताल:डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के सभी क्षेत्रों में परगनाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में मंगलवार को अपराह्न बाद विभिन्न स्टेशनरी (किताब) की दुकानों पर  निरीक्षण किया

अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी,रामनगर,नैनीताल, कोटाबाग, बेतालघाट, श्री कैचीधाम क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों का निरीक्षण कर जांच करते हुए इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई कि स्कूलों द्वारा किसी निश्चित दुकान से पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा है, किसी प्राइवेट प्रकाशक की पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा इस संबंध में गहनता से जानकारी ली गई।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा किताबों की दुकानों से यह भी जानकारी ली गई कि एनसीआरटी की पुस्तकें उपलब्ध है कि नहीं तथा ग्राहकों से प्रिंट मूल्य से अधिक धनराशि तो नहीं ली जा रही है। निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों के निरीक्षण के दौरान टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि कक्षा एक तथा उससे आगे की कक्षा में विभिन्न विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी के अतिरिक्त भी अन्य पुस्तक अनिवार्य की गई है साथ ही अन्य पुस्तकों के मूल्य सूची के अवलोकन से स्पष्ट पाया गया कि एनसीईआरटी की मूल्य की तुलना में अन्य पुस्तकों का मूल्य काफी अधिक है इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु संस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त पुस्तक विक्रेताओं द्वारा हल्द्वानी स्थित विभिन्न विद्यालयों में प्ले नर्सरी, नर्सरी एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा 1 से आगे अन्य कक्षाओं में पढ़ाई जाने हेतु विद्यालयों में प्रचलित एवं अधिकृत की गई पुस्तक एवं नोटबुकों का विवरण तथा मूल्य सूची प्राप्त की गई इससे प्रतीत हुआ कि कई विद्यालयों द्वारा प्ले ग्रुप नर्सरी एलकेजी, यूकेजी का संचालन किया जा रहा है,इस संबंध में उनकी मान्यता के संबंध में शिक्षा विभाग से आख्या हेतु संस्तुति की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *