उत्तराखंड

भवाली: एंटी करप्शन फाउंडेशन की वार्षिक बैठक संपन्न, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान पर जोर

भवाली: एंटी करप्शन फाउंडेशन, जिला नैनीताल की वार्षिक बैठक सोमवार को स्प्रिंगवुड इन, रामगढ़ रोड भवाली में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं, विस्तार और समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने के साथ ही समाज में पारदर्शिता एवं ईमानदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसके अलावा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल, संजय जोशी, अभिषेक शाह, सैयद फराज शाह, मधुर अग्रवाल, निवेदिता पांडे, अरुणिमा वर्मा, सुमन वर्मा, खष्टी बिष्ट, अखिलेश सेमवाल और इंदु पांडे सहित संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा और उपनिरीक्षक आसिफ खान भी उपस्थित रहे। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जनहित और सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *