Udham Singh Nagarकाशीपुर

राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में 25 को लगेगा रोजगार मेला

काशीपुर। प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में कुमाऊं मंडल स्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिसमें देश की बड़ी कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से लगने वाले रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. धनसिंह रावत करेंगे। इसमें विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, मेयर दीपक बाली के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *