उत्तराखंड

स्टेटस सिंबल से आगे, स्वास्थ्य का साथी बनी साइकिल

ऋषिकेश:समय था जब साइकिल आम लोगों के लिए आवाजाही का प्रमुख साधन हुआ करती थी। गांव से लेकर शहर तक लोग स्कूल, कॉलेज, बाजार और कार्यालय जाने के लिए साइकिल का उपयोग करते थे। लेकिन समय के साथ मोटरसाइकिल और कारों ने इसकी जगह ले ली।अब एक बार फिर साइकिल नई पहचान के साथ लोगों के जीवन में लौट रही है। फर्क सिर्फ इतना है कि अब साइकिल केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि फिटनेस, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली का प्रतीक बन गई है। इन दिनों शहरों में सुबह और शाम सड़कों पर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइकिल चलाते हुए आसानी से देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *