उत्तराखंड

गर्जिया मंदिर परिसर में गंगा स्नान पर्व की तैयारियां पूरी

रामनगर। कार्तिक पूर्णिमा और गंगा स्नान पर्व पर 24 नवंबर को गर्जिया मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेले का शुभारंभ डीएम ललित मोहन रयाल और विधायक दीवान सिंह बिष्ट करेंगे। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन, हल्दुआ और बेलगढ़ से शटल सेवा संचालित की जाएगी। मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. निशांत पपनै ने बताया कि मेले में 80 से 100 दुकानें लगाई जाएंगी। इनका आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *