रामनगर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ जी की 27वीं विशाल भव्य शोभायात्रा
उत्तराखण्ड
17 जुलाई 2026
रामनगर में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ जी की 27वीं विशाल भव्य शोभायात्रा
रामनगर। नगर एक धार्मिक और भक्ति से सराबोर करने वाली खबर सामने आई है। नगर में भगवान जगन्नाथ जी की 27वीं विशाल भव्य शोभायात्रा बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई। इस दौरान बैंड-बाजों की गूंज के बीच श्रद्धालु पूरे जोश के साथ भगवान जगन्नाथ जी के रथ को अपने हाथों से खींचते हुए नजर आए। वहीं, पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया और हर ओर जयकारों की गूंज सुनाई दी।
शोभायात्रा की शुरुआत रामनगर स्थित श्री नागा बाबा मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद की गई। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने इसका भव्य स्वागत किया। नगर भ्रमण के पश्चात शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।