हरियाणा

कर्मचारी संगठनों ने लघु सचिवालय पहुंचकर सीएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा

हरियाणा : हरियाणा में कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की रणनीति तय कर ली है। सोमवार को सीआईटीयू के नेतृत्व में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारी संगठनों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और लघु सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा।कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी मांगें नहीं मानी तो वो बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। आशा वर्कर जिला प्रधान किरण ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज है और सरकार को इसे मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो सफाई कर्मचारी प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *