उत्तराखंड

सहकारी क्रय-विक्रय समिति परिसर में ऋण वितरण मेले में बांटा 2.27 करोड़ रुपये का ऋण

काशीपुर। ऊधमसिंह नगर डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सहकारी क्रय-विक्रय समिति परिसर में वृहद ऋण वितरण मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 145 लाभार्थियों को 2.27 करोड़ रुपये का ऋण बांटा गया। मेले में मुख्य अतिथि बैंक की अध्यक्षा ममता मेहरोत्रा, पीसीयू के पूर्व चेयरमेन राम मेहरोत्रा व उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कुल 145 लाभार्थियों को लगभग 2 करोड़ 27 लाख रुपये के ऋण के स्वीकृति पत्र वितरित किए। अध्यक्षा ममता मेहरोत्रा ने कहा कि इस तरह के ऋण मेले ग्रामीण क्षेत्रों की उन्नति व आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पात्रों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। बैंक उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी ने सहकारिता क्षेत्र की उपलब्धियों और बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। बैंक के महाप्रबंधक संदीप कुमार ने विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में बताया। वहां बैंक के उप महाप्रबंधक धनराज सिंह नपलचयाल, पूर्व निदेशक अरविन्द सक्सेना, विपिन अरोरा, हरी सिंह यादव, शाखा प्रबंधक प्रदीप सिंह चंदेल, निपेन्द्र सिंह, रोहित गर्ग, मीरा गैरा, संजीव गर्ग, मदन सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *