उत्तराखंड

मौसम ने बदली करवट, बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

चमोली : पहाड़ों पर मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में आज शुक्रवार को भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान दिया गया था।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, ओलावृष्टि के अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश के साथ तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि प्रदेश के 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *