उत्तराखंड

बीजेपी नेता जितेंद्र मेहता और पार्षद चंदन मेहता द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का किया गया आयोजन

हल्द्वानी:हल्द्वानी में बीजेपी नेता जितेंद्र मेहता और पार्षद चंदन मेहता द्वारा अपने निजी आवास तारा टेंट हाऊस लालडांट 16वीं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक परम श्रद्धेय बसंत बल्लभ त्रिपाठी ने चौथे दिवस श्री कृष्ण जन्म और भक्त प्रह्लाद की कथा का वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा का आनंद उठाया।
कथा से पूर्व ब्राह्मण नवीन त्रिपाठी और गणेश पेंट द्वारा प्रतिदिन गणेश पूजा, पुण्य वचन, श्रीमद् भागवत पूजन और व्यास पूजन कराया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से यजमान परिवार: जितेंद्र मेहता,पार्षद चंदन मेहता,अनीता मेहता,शोभा मेहता,दीपा कोरंगा,नियति बिष्ट कोरंगा ,पदमा नवीन बेलवाल,पंकज सनवाल,दया जोशी सहित अन्य कई लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने कथा में सक्रिय रूप से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *