16वें वित्त आयोग से बदलेगा पंचायतों के बजट का ढांचा
धर्मशाला : 16वें वित्तायोग में मिलने वाला बजट अब 60:40 में नहीं, 50:50 के अनुपात में खर्च किया जाएगा। इससे टाइड और अनटाइड स्तर के कार्य एक समान होंगे। इससे पहले वित्तायोग से प्राप्त बजट का 60 फीसदी हिस्सा टाइड मदों पर खर्च किया जाता था, जबकि 40 फीसदी बजट को ही पंचायतें अपने अनुरूप खर्च कर पाती थीं। नए प्रावधान में पंचायतों को दोनों मदों में समान राशि खर्च करने की सुविधा मिलेगी।
इस दौरान जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि पंचायतों में 16वां वित्तायोग लागू होगा। इसके तहत फंड को 50-50 के अनुपात में टाइड-अनटाइड मदों पर खर्च किया जाएगा।